MP News: एमपी में किसानों को बड़ी राहत, गेहूं खरीदी की स्लॉट बुकिंग 28 मई तक बढ़ी, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
सांकेतिक तस्वीर
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. सीएम मोहन यादव ने तारीख को बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी है. अब किसान 28 मई तक गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं खरीद की गई. सीएम ने आगे कहा कि पिछले साल 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, लेकिन इस साल 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य सरकार ने बनाया है.
28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार – सीएम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार के माध्यम से बहुत सारे काम करवाए जाऐंगे. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में गेहूं की खरीदी चल रही है. हमने गेहूं खरीदी के लिए घोषणा की थी कि हम 23 मई तक गेहूं की खरीदी करेंगे. सीएम ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा गेहूं की खरीदी करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है. उन्होंने कहा कि इस बार सौ लाख मीट्रिक टन गेहूं सरकार खरीदेगी. सीएम मने आगे कहा कि स्लॉट बुकिंग के आधार पर यदि किसी किसान ने अपनी गेहूं की फसल नहीं बेची है तो 28 तक मई तक सरकार द्वारा गेहूं खरीदा जाएगा. जिन भी किसानाें ने स्लॉट बुक किया है उनका गेहूं सरकार खरीदेगी.
पहले तारीख में किया था बदलाव
गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में पहले भी सरकार ने बदलाव किया है. सरकार ने हाल ही स्लॉट बुकिंग के लिए 23 मई निर्धारित की थी. तारीख को स्लॉट बुकिंग के दौरान किसानों को हो रही सर्वर की परेशानी को देखते हुए बढ़ाया गया था. सरकार में मंत्री गोंविद सिंह राजपुत ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया था कि उपार्जन केंद्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.
ये भी पढे़ं- MP News: एमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख हुई 23 मई, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान