MP News: एमपी में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदी के लिए स्‍लॉट बुकिंग की तारीख हुई 23 मई, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News: गेहूं खरीदी के लिए स्‍लॉट बुकिंग के लिए पहले 9 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: मध्‍य प्रदेश में किसानों के हित में सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. समर्थन मूल्‍य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए सरकार ने स्‍लॉट बुकिंग की अवधि को बढ़ा दिया है. स्‍लॉट बुकिंग के लिए पहले 9 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद उन किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिन्‍हें स्‍लॉट बुकिंग के समय परेशानी का सामना करना पड़ा या फिर जिन किसानों के अभी तक स्‍लॉट बुक नहीं हो पाए.

किसानों के हित में काम कर रही सरकार – सीएम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्‍याण वर्ष चल रहा है. किसानों के हित में सरकार काम कर रही है. सीएम ने आगे कहा कि सरकार किसानों से 100 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी कर रही है. सीएम ने कहा कि ऐसे में मुझे पता लगा है कि सर्वर के कारण किसानों को स्‍लॉट बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसको ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने गेहूँ खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख को 9 मई से आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

9 मई से 23 मई की गई स्‍लॉट बुकिंग की तारीख

गेहूं खरीदी के लिए स्‍लॉट बुकिंग की तारीख सरकार ने 9 मई से 23 मई 2026 कर दी है. इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री गोंविद सिंंह राजपुत ने सोशल मीडिया प्‍लेटफाॅर्म एक्स पर साझा की है. मंत्री ने लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है. उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढे़ं- सतना में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का भारी-भरकम बोझ, 1.23 अरब बकाया, लापरवाही बनी बड़ी वजह

ज़रूर पढ़ें