छिंदवाड़ा को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू का फ्यूचर प्लान क्या है, मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री?

विवेक बंटी साहू ने बताया, 'छिंदवाड़ा में 3-4 बड़ी चीजें हैं, जो मैं यहां करना चाहता हूं. छिंदवाड़ा में 7 बड़ी नदियां हैं. जिससे करोड़ों लोगों की प्यास बुझती है. बड़ी संख्या में किसान इससे सिंचाई करते हैं. नदियों पर काम करना है.'
Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू

Chhindwara Vistaar Samman: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए. विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी के सवालों पर उन्होंने फ्यूचर प्लान से लेकर मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने तक की बातों पर चर्चा की.

छिंदवाड़ा को लेकर क्या है फ्यूचर प्लान?

विस्तार न्यूज़ के मंच पर सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा को लेकर फ्यूचर प्लान पर भी चर्चा की. विवेक बंटी साहू ने बताया, ‘छिंदवाड़ा में 3-4 बड़ी चीजें हैं, जो मैं यहां करना चाहता हूं. छिंदवाड़ा में 7 बड़ी नदियां हैं. जिससे करोड़ों लोगों की प्यास बुझती है. बड़ी संख्या में किसान इससे सिंचाई करते हैं. नदियों पर काम करना है. दूसरी चीज पर्यटन पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया है. हमारे यहां पातालकोट जैसे क्षेत्र हैं. यहां कोयला प्रकृति ने भरपूर मात्रा में दिया है. छिंदवाड़ा की चमक कोयले की खदानों के कारण थी. कुछ कारणों से कोयले की खदानें बंद होती चली गईं. पुराने जनप्रतिनिधियों ने कोयला खदानों पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन जल्द ही अब हम प्रयास कर रहे हैं. मुझे लगता है जल्द ही नई कोयले की खदान खुलेगी. यहां से रेलवे की सुविधाएं बढ़नी चाहिए. मैंने नई रेल लाइन के लिए मांग भी की है. मुझे अभी डेढ़ साल हुआ है और मैं अपने एक-एक दिन का हिसाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन अफसोस की बात है कि जिन्होंने 45 साल तक काम किया है, वो अपना हिसाब देने के लिए तैयार नहीं हैं.’

क्या मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू ने बात की. सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मांग की थी. जिसके बाद नेतृत्व ने मुझपर भरोसा जताकर चुनावी मैदान में उतारा.

विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने जब सांसद विवेक बंटी से पूछा कि इतने बड़ी जगह से आप जीते हैं तो क्या मोदी कैबिनेट में मंत्री भी बनाए जा सकते हैं. इसको लेकर विवेक बंटी साहू ने जवाब दिया, ‘हम लोगों के लिए तो यही गौरव की बात है कि हमारा नेतृत्व नरेंद्र मोदी के पास है. अभी मुझे छिंदवाड़ा के लिए काम करना है. मुझे अभी छिंदवाड़े को आगे बढ़ाना है. इसलिए मैं अभी मंत्री बनने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं.’

ये भी पढे़ं: MP NEWS: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की, देखें सभी 13 संभागों की लिस्ट

ज़रूर पढ़ें