रायपुर से लेकर बस्तर तक….ये हैं छत्तीसगढ़ के जिलों के ‘यूनिक’ नाम, जिसे सुनकर चौंक जाएंगे आप
छत्तीसगढ़ अपनी अनोखी परंपरा और संस्कृति के लिए विश्व में प्रसिध्द है. वहीं छत्तीसगढ़ के जिलों के 'यूनिक(unique)' नाम भी हैं. जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Apr 17, 2026 01:30 PM IST
छत्तीसगढ़ अपनी अनोखी परंपरा और संस्कृति के लिए विश्व में प्रसिध्द है. यहां के खान-पान और लोकगीतों की अलग ही पहचान है.
वहीं छत्तीसगढ़ में 5 संभाग है, और 33 जिले हैं. जिसके नामों के पीछे की अपनी कहानी है. यहां के जिलों के 'यूनिक(unique)' नाम भी हैं. आइए जानते हैं.
रायपुर - रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है. इसे भारत का चावल का कटोरा(Rice Bowl of india) कहा है.
भिलाई- दुर्ग जिले में स्थित भिलाई, जहां एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है. इसे 'भारत का इस्पात शहर' (Steel City of India) कहा जाता है.
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला, जहां हाई कोर्ट होने के कारण इसे 'न्यायधानी' कहा जाता है.
दुर्ग - छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख शहर दुर्ग और भिलाई, जो एक-दूसरे से सटे हुए हैं और इन्हें 'ट्विन सिटी' (Twin City) के रूप में जाना जाता है.
भिलाई- दुर्ग जिले में स्थित भिलाई, जहां एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है. इसे 'भारत का इस्पात शहर' (Steel City of India) कहा जाता है.
जगदलपुर - छत्तीसगढ़ का जगदलपुर जिला, बस्तर का प्रशासनिक मुख्यालय है. जिसे 'बस्तर का दिल' (Heart of Bastar) कहा जाता है.