Raipur Heavy Rain: पहली ही बारिश में डूबी राजधानी रायपुर, सड़कों-गलियों से लेकर घरों में भरा पानी, PHOTOS
Raipur Flooding After First Rain: राजधानी रायपुर में मानसून की पहली बड़ी बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल दी. सड़कें तालाब बन गईं, पॉश कॉलोनियां पानी में डूब गईं और निचली बस्तियों में घरों के भीतर तक पानी घुस गया. लोग पूरी रात जागकर सामान बचाते रहे.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Jul 06, 2026 10:17 AM IST
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश में रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज, सड़कें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं.
रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा.
बारिश के चलते गुढ़ियारी अंडरब्रिज में पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. वहीं, फाफाडीह अंडरब्रिज में सुबह करीब 5 बजे से एक ट्रक पानी में फंसा रहा.
बारिश का असर शहर के वीआईपी इलाकों में भी दिखाई दिया. महापौर मीनल चौबे के बंगले के बाहर भी नाली का पानी भर गया.
चौबे कॉलोनी में आसपास के पांच तालाबों का पानी रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ पॉश कॉलोनियों में भी पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
डीडी नगर जोन-5 में कई घरों के भीतर घुटनों तक पानी भर गया. शंकर नगर और आसपास की कॉलोनियों में भी बारिश का पानी घरों में घुस गया.
वहीं रायपुर में बारिश और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण नए विधानसभा भवन के सामने सहित शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है.