बारिश में और भी खूबसूरत हो जाती है छत्तीसगढ़ की ये 5 जगहें, घूमने जाने पर मिलेगा जन्नत जैसा नजारा
5 Scenic Waterfalls And Valleys: छत्तीसगढ़ की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है. अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पांच जगहें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Aug 10, 2026 02:00 PM IST
मानसून में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है. बारिश शुरू होते ही जंगल हरे-भरे हो जाते हैं, पहाड़ बादलों से घिर जाते हैं और झरने पूरे जोर के साथ बहने लगते हैं.
अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ में कई शानदार जगहें हैं.
बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ झरने, सरगुजा में मैनपाट, अचानकमार के जंगल और धमतरी में गंगरेल बांध मानसून की छुट्टियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
मैनपाट (सरगुजा) - छत्तीसगढ़ का 'मिनी शिमला' कहे जाने वाले मैनपाट में मानसून के दौरान बादल, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. बारिश के मौसम में यहां का ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता घूमने का एक अनोखा अनुभव देती है.
चिरमिरी- मनेंद्रगढ़-भरतपुर - चिरमिरी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत इलाका है. बारिश में पहाड़ हरियाली से ढंक जाते हैं और बादलों के बीच प्राकृतिक नजारा सचमुच मनमोहक लगता है.
तीरथगढ़ जलप्रपात (बस्तर) - कांगेर घाटी इलाके में स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात बारिश के मौसम में कई धाराओं में नीचे गिरते हुए एक शानदार नजारा पेश करता है. इसके आस-पास के घने जंगल और हरियाली इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास जगह बनाते हैं.
गंगरेल बांध (धमतरी) - बारिश के मौसम में जब गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ता है, तो आस-पास का प्राकृतिक नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. हरियाली और पानी से घिरा यह माहौल इसे वीकेंड ट्रिप के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है.
अचानकमार - बिलासपुर का घना अचानकमार जंगल बारिश के बाद हरियाली से ढंक जाता है. यहां की प्रकृति और जंगल का शांत माहौल वाकई मनमोहक है. यह वाइल्डलाइफ के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह है.