PHOTOS: तीज पर CM रेखा गुप्ता के साथ जमकर थिरकीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा नेता कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ तीज का त्योहार मनाया. इस खास मौके पर दोनों ने शानदार डांस किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर में आयोजित तीज समारोह में शामिल हुई.
तीज समारोह के दौरान कंगना रनौत और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई. दोनों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ डांस भी किया.
तीज समारोह में कंगना ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई. उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी. उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा.
कंगना ने जो तस्वीरें शेयर की उसमें कुछ में वह सीएम रेखा गुप्ता के साथ झूले पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
एक्ट्रेस ने इस समारोह को अपनी पहली तीज बताया और सीएम रेखा यादव का शुक्रिया अदा किया.
कंगना ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह सीएम रेखा गुप्ता के साथ इस तीज समारोह को एंजॉय करती नजर आ रही हैं.
कंगना ने जो साड़ी पहनी है उसमें फूलों की डिजाइन बनी हुई है, जिसमें पिंक शेड की बॉर्डर इसे और खूबसूरत बना रही है.