करोड़ों के मालिक हैं ‘धुरंधर 2’ के ‘मेजर इकबाल’, देखिए अर्जुन रामपाल के घर की Inside तस्वीरें
Arjun Rampal Net Worth: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. इस फिल्म में नजर आने वाले सभी सितारों का किरदार शानदार रहा, लेकिन अभिनेता अर्जुन रामपाल का 'मेजर इकबाल' वाला रोल हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. अर्जुन के इस दमदार अभिनय ने फैंस को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक कर दिया है.
अर्जुन के घर में सबसे पहले उनका लिविंग रूम ध्यान खींचता है. काले सोफे और लकड़ी की मेज के साथ यहां बैठने की बहुत आरामदायक जगह है.
वहीं बालकनी से समंदर दिखता है और यह शांति से किताबें पढ़ने के लिए सबसे अच्छी जगह है.
बेडरूम की दीवारें सफेद और सादी हैं, जिन्हें सुंदर पेंटिंग्स खास बनाती हैं.
इसके अलावा अर्जुन के घर में एक खूबसूरत डाइनिंग एरिया भी है.
खाना खाने की जगह छोटी है लेकिन इसे मॉडर्न फर्नीचर और अच्छी लाइटों से सजाया गया है.
उनके बेटे का कमरा खिलौनों और प्यारी चीजों से भरा हुआ है.
वहीं अब अर्जुन रामपाल की कुल संपत्ति की बात करें, तो जानकारी के अनुसार उनका कुल नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये है.