भारत के किस राज्य में दिखेगा साल 2025 का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2025: साल 2022 के बाद आज 7 सितंबर 2025 को सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान चांद करीब 82 मिनट तक पृथ्वी की छाया में रहेगा. ऐसे में जानिए कि भारत के किस राज्य में साल 2025 का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण नजर आएगा.
Written By : रुचि तिवारी
Updated: September 07, 2025 05:08 PM IST
आज 7 सितंबर की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो साल 2022 के बाद सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा.
चंद्र ग्रहण के दौरान आज चांद करीब 82 मिनट तक पृथ्वी की छाया में रहेगा.
यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई हिस्सों में दिखाई देगा.
भारतीय समयानुसार 7 सितंबर की रात चंद्र ग्रहण रात 8:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर 2:25 बजे समाप्त होगा.
चंद्र ग्रहण को देखने का सबसे अच्छा समय रात 11:00 से 12:22 बजे तक बताया जा रहा है.
आज का चांद लाल नजर आएगा. इसे 'ब्लड मून' भी कहते हैं.
भारत के पूर्वी राज्य- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में चंद्र ग्रहण विशेष रूप से स्पष्ट नजर आएगा.
कोलकाता में चांद सबसे ज्यादा ऊंचाई पर होगा और यहीं पर चंद्र ग्रहण सबसे लंबा और साफ नजर आएगा.