दिवाली पर बनाएं MP की फेमस चिरौंजी बर्फी, लोगों की है पहली पसंद
Chironji Barfi: दिवाली पर हर घर में मिठाइयों की धूम रहती है. बाजार की मिठाइयों के बजाय अगर घर पर ही कुछ खास बनाया जाए तो त्योहार और भी खास बन जाता है. मध्य प्रदेश के लोगों की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है चिरौंजी की बर्फी. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है.
चिरौंजी की बर्फी बनाने के लिए 250 ग्राम चिरौंजी, 200 ग्राम मावा और 150 ग्राम चीनी लें.
सबसे पहले चिरौंजी को हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
अब एक कढ़ाई में मावा को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए.
उसी कढ़ाई में चीनी और थोड़ा पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.
चाशनी में भुना हुआ मावा और पिसी हुई चिरौंजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक वह कढ़ाई छोड़ने न लगे.
अब इस मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें.
ठंडा होने के बाद चाकू से बर्फी के आकार में काटें और ऊपर से पिस्ता से सजाकर परोसें.