बदलते मौसम में तेजी से बढ़ रहा वायरल बुखार, जानें कैसे बचें
Seasonal Viral Fever Prevention Tips: मानसून अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कभी बारिश तो कभी धूप, मौसम के इस अचानक बदलाव के चलते शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगता है. वातावरण में अचानक होने वाले इस परिवर्तन से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज काफी बढ़ जाते हैं. इन बीमारियों की वजह से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव कैसे करें.
मौसम बदलने पर शरीर को नए तापमान में ढलने में समय लगता है, इसलिए इस दौरान सावधानी रखना बहुत जरूरी है.
वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए बाहर से घर लौटने पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह जरूर धोएं.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते समय अपनी पर्सनल हाइजीन यानी व्यक्तिगत साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें.
अगर आप बारिश में भीग जाते हैं, तो घर आकर तुरंत अपने गीले कपड़े बदलें ताकि सर्दी-खांसी से बच सकें.
शरीर में पानी की कमी न होने दें और सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजा और पौष्टिक खाना ही खाएं.
एक्स्पर्ट्स के अनुसार, बीमारी से बचने के लिए बासी या खुले में रखा हुआ खराब खाना बिल्कुल न खाएं.
बुखार, तेज खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर खुद डॉक्टर बनने के बजाय तुरंत असली डॉक्टर की सलाह लें.
आजकल बच्चों का वायरल बुखार ठीक होने में 3 दिन के बजाय 5 या उससे ज्यादा दिन लग रहे हैं, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें.