Chhath Puja 2026: उषा अर्घ्य के साथ समाप्त हुआ छठ महापर्व, पारण के बाद न करें गलतियां
Chhath Puja 2026 Closing Rules: चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन आज सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातः उगते हुए सूर्य देव को 'उषा अर्घ्य' अर्पित करने के साथ हो गया है. चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र त्योहार को लेकर देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला. भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से इस पावन त्योहार को मनाया. वहीं व्रतियों ने चार दिनों तक छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उपासना की. वहीं सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की. वहीं पूजा समाप्ति के बाद कुछ जरूरी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि छठ महापर्व के समापन के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
पारण के लिए पहले जल पीएं, फिर अदरक-गुड़ और छठ का प्रसाद खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलें.
व्रत खोलने के बाद हल्का और सात्विक भोजन करें, ताकि शरीर को अचानक भारी भोजन से परेशानी न हो.
घाट से दउरा घर लाते समय नंगे पैर चलें और उसकी पवित्रता का पूरा ध्यान रखें.
प्रसाद से भरा दउरा रास्ते में न तो खाली लाएं और न ही जमीन पर रखें, थकने पर उसे किसी और को सौंप दें.
घर पहुंचकर दउरे को उसी साफ और पवित्र जगह पर रखें, जहां पूजा से पहले रखा गया था.
प्रसाद सबसे पहले परिवार को दें, फिर पड़ोसी, रिश्तेदार और परिचितों में ठेकुआ, फल और लड्डू बांटें.
प्रसाद बांटना सिर्फ परंपरा नहीं है, बल्कि प्रेम और खुशियां बांटने का प्रतीक माना जाता है.
पर्व के बाद भी घर में शुद्धता रखें और कुछ दिन तक लहसुन-प्याज और मांसाहारी भोजन से परहेज करें.