मोबाइल हो गया गुम? इस सरकारी पोर्टल पर शिकायत करते ही मिल जाएगा फोन
CEIR Portal Guide: संचार मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संचार साथी पोर्टल ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस पोर्टल की मदद से अब तक 60.96 लाख सी अधिक चोरी या खोए हुए मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक किए जा चुके हैं. वहीं 14 लाख से ज्यादा फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए हैं. अगर आपका भी फोन गुम या चोरी हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप भी इसे आसानी से ब्लॉक और ट्रैक कर सकते हैं.
सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पोर्टल पर मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराएं.
अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के स्टोर पर जाकर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम जारी करवाएं.
डुप्लीकेट सिम पर 24 घंटे बाद SMS सेवा शुरू होगी, जो OTP के लिए जरूरी है.
पुलिस रिपोर्ट की कॉपी, वैलिड पहचान पत्र और मोबाइल का बिल तैयार रखें.
ऑफिशियल वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर Block Lost या Stolen Mobile पर क्लिक करें.
फॉर्म में IMEI नंबर, मोबाइल नंबर, गुम होने का स्थान, डेट और शिकायत नंबर भरें.
पहचान पत्र और FIR की कॉपी अपलोड करें और नए सिम पर आए OTP से फॉर्म सबमिट करें.
फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक यूनिक Request ID मिलेगी इसे सुरक्षित रखें.
रिक्वेस्ट प्रोसेस होते ही आपका फोन देश के सभी नेटवर्क पर ब्लॉक हो जाएगा.
फोन बरामद होने के बाद इसी पोर्टल पर Request ID डालकर आप फोन को अनब्लॉक भी कर सकते हैं.