इस महीने लॉन्च होंगी 8 धांसू गाड़ियां, लिस्ट में Skoda Slavia से लेकर Mercedes तक शामिल
Upcoming Car Launches This Month: अक्टूबर आते ही ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल तेज हो जाती है. फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनियां ग्राहकों के लिए कुछ नया लेकर आती हैं. इस बार अक्टूबर 2026 पहले से ज्यादा खास होने वाला है.इस महीने कुल 8 नई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं. इनमें लग्जरी सेडान से लेकर पावरफुल हाइब्रिड SUV और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं.
Mercedes-Maybach S-Class ज्यादा कम्फर्ट और नए इंटीरियर के साथ लग्जरी सेगमेंट में होगी लॉन्च.
Honda Elevate Facelift नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगी, इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा.
Skoda Slavia New Version नए लुक के साथ 1.0 लीटर TSI इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.
Toyota Glanza Facelift बलेनो पर बेस्ड होगी लेकिन नया एक्सटीरियर और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे.
Volvo ES90 EV कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी प्रीमियम सेडान, ज्यादा रेंज के साथ आएगी.
Volvo EX90 EV डुअल मोटर पावरट्रेन वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV होगी.
Audi Q3 New Gen 2.0 लीटर TSI इंजन और Quattro ऑल व्हील ड्राइव के साथ प्रीमियम ड्राइविंग देगी.
Renault Duster Hybrid और Hyundai Bayon डस्टर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ वापसी करेगी। वहीं बायोन वेन्यू और क्रेटा के बीच में होगी.