Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी किसी को न दें ये 4 चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
धनतेरस पर भूलकर भी न दें ये चीजें
Dhanteras 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली और धनतेरस त्योहार को लेकर हिंदू परिवारों में अभी से ही जश्न की माहौल दिखाई दे रहा है. धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग नई-नई चीजें खरीदते हैं.
इस दिन की गई खरीददारी शुभ मानी जाती है. लेकिन इस दिन की शाम को कुछ स्पेशल चीजें भूलकर भी किसी बाहर वाले इंसान को नहीं देनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रूठ जती हैं और घर से सुख, शांति और खुशी चली जाती है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन दूसरे व्यक्ति को भूलकर भी किन चीजों को नहीं देना चाहिए.
धन उधार न दें
धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. ऐसे में इस दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए.

खासतौर पर शाम के सम य पूजा के बाद पैसे उधार देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं.
चीनी उधार देने से बचें
अक्सर हम घर की छोटी चीजें दूसरों को उधार दे देते हैं, लेकिन धनतेरस की शाम को किसी को चीनी नहीं देनी चाहिए.

चीनी का संबंध सीधे मां लक्ष्मी से माना जाता है, क्योंकि उन्हें गन्ने का भोग बहुत प्रिय है. इस दिन शाम को चीनी घर से बाहर देने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
नमक किसी को न दें
नमक हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन धनतेरस की शाम को इसे उधार देने से बचना चाहिए.

नमक समुद्र सी निकलता है और माता लक्ष्मी का समुद्र से गहरा नाती है. इस शाम को नमक उधार देने से घर की बरकत रुक सकती है और पैसों की तंगी आ सकती है.
दही-तेल और सुई भी न दें
धनतेरस की शाम को दूध, दही, तेल और सुई जैसी चीजें भी न तो किसी को उधार दें और न ही किसी और से मांगकर लाएं.

ऐसी करने से ग्रहों की स्थिति बिगड़ सकती है. इसका आपके जीवन पर अशुभ असर पड़ सकता है और परेशानियां बढ़ सकती हैं.