Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में जरूर जाएं माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों में, जीवन के सभी कष्ट और दुख होंगे दूर
नवरात्रि में इन मंदिरों का दर्शन जरूर करें
Famous Durga Temples in Navratri: शारदीय नवरात्रि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी, जो पूरे 10 दिनों तक चलेगी. इस दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी. भक्त माता रानी की मूर्ति स्थापित कर उनकी उपासना कारेंगा. मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से दुर्गा मां की सेवा कर उनकी प्रार्थना करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
वहीं देश में माता रानी के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां दर्शन मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं. नवरात्रि के दौरान अगर आप इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं, तो माता रानी प्रसन्न होंगी और आप पर उनका आशीर्वाद बना रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं उनी मंदिरों के बारे में.
वैष्णो देवी मंदिर (कटरा)
जम्मू के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है. यह भारत के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने से भक्तों के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं.
ज्वाला जी मंदिर (कांगड़ा)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मां ज्वाला जी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है. इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि चट्टान से 9 ज्वालाएं निलती हैं. ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं.
चामुंडा देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल के कांगड़ा में ही मां चामुंडा देवी का मंदिर भी स्थित है. यह मंदिर मां दुर्गा के उग्र रूप को समर्पित है. पौराणिक कथा के अनुसार, माता ने इसी स्थान पर चंड और मुंड नाम के राक्षसों का वध किया था. यहां दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं.
ये भी पढ़ें-Navratri 2026: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 8 काम, नहीं तो मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज!
मनसा देवी मंदिर (हरिद्वार)
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर स्थित है. यह भी एक प्रमुख शक्तिपीठ है. पूरे साल यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है. नवरात्रि के दौरान यहां भक्ति का माहौल और भी बढ़ जाता है. कहा जाता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.