Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के दिन करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि की बनी रहेगी कृपा

Ganpati Visarjan Daan Planetary Relief: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2026 में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनई जाएगी.
Ganpati Visarjan

गणेश विसर्जन से पहले करें ये काम

Donations After Ganpati Visarjan: देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव देखने को मिल रहा है. जगह-जगह गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है. भक्तों में खशी की लहर है और लोग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश उत्सव कई दिनों तक चलता है और इसके बाद गणपति बप्पा की विदाई की जाती है. मान्यता है कि विसर्जन के साथ भगवान गणेश भक्तों के संकट अपने साथ ले जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में गणेश विसर्जन के दौरान दान-पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, 2026 में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनई जाएगी.

इन चीजों का करें दान

भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए अनंत चतुर्दशी के दिन हरी वस्तुओं, मौसमी फल और पान के पत्तों का दान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों का दान करने से ग्रह दोषों से राहत मिल सकती है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

अनंत चतुर्दशी के दिन चावल, मूंग की दाल या तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. वहीं, गणेश विसर्जन के दिन घर पर खिचड़ी बनाकर गरीबों और जरूरतमंदों को खिलाना भी पुण्यकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे अधूरे काम पूरे होने की कामना की जाती है.

सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि गणपति बप्पा की कृपा जीवनभर बनी रहे, तो अनंत चतुर्दशी के दिन आटा, चीनी और नमक जैसी खाद्य सामग्री का दन कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

इन चीजों का भी कर सकते हैं दान

गणेश विसर्जन के बाद चने की दाल, बेसन, केला या पपीता दान करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की जाती है.

ज़रूर पढ़ें