Guru Gochar 2026: दिवाली से पहले होगा गुरु गोचर, इन 3 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, रहना होगा सावधान

Guru Gochar 2026 zodiac impact: पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 2 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में गुरु लगभग तीन महीने तक रहेंगे. इसके बाद 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में दोबारा कर्क राशि में लौट जाएंगे. ज्योतिष में गुरु को शिक्षा, ज्ञान, विवाह, संतान, धर्म और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.
Guru Gochar 2026

गुरु गोचर 2026

Jupiter Transit 3 Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, विवाह, संतान और भाग्य का कारक माना जाता है. मान्यता है कि जब गुरु अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है. गुरु का यह राशि परिवर्तन दिवाली से ठीक पहले होने वाला है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों की लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को अपनी फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर का किन राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है.

कब होगा गुरु का सिंह राशि में गोचर?

पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 2 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में गुरु लगभग तीन महीने तक रहेंगे. इसके बाद 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में दोबारा कर्क राशि में लौट जाएंगे. ज्योतिष में गुरु को शिक्षा, ज्ञान, विवाह, संतान, धर्म और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वहीं सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है.

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा.
  • नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव महसूस हो सकता है.
  • सेनीयर अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनए रखना जरूरी होगा.
  • पैसों के मामले में खर्चों पर नियंत्रण रखें. कोई बड़ा निवेश या खरीदारी करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर से जुड़े फैसलों के लिहाज स महत्वपूर्ण हो सकता है.
  • नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सावधान रहन की जरूरत है.
  • जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पर क्यों होती है गणेश-लक्ष्मी की एक साथ पूजा, जानें पौराणिक कथा और इसका महत्व

मीन राशि

  1. मीन राशि के लोगों को अपनी योजनाओं और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा.
  2. कामकाज में चुनौतियां और दबाव बढ़ सकती है.
  3. किसी काम में देरी होने पर परेशान होने के बजाय अपनी योजना में बदलाव करें.
  4. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सावधानी बरतें.

ज़रूर पढ़ें