भारत के 3 रहस्यमयी मंदिर, जहां के अनोखे राज आज भी नहीं सुलझा पाए वैज्ञानिक, MP का ये मंदिर भी शामिल
भारत के रहस्यमयी मंदिर
Temples With Unsolved Ancient Mysteries: भारत अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है. इसके अलावा, देश के हर कोने में प्राचीन काल के बने मंदिर आज भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं और इन मंदिरों का अपना-अपना विशेष महत्व है. आज भी प्राचीन काल के बने इन मंदिरों में दर्शन के लिए हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं. इनमें से कुछ मंदिर अपनी रहस्यमयी परंपराओं और अनोखी विशेषताओं की वजह से जाने जाते हैं. आज भी भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के उन तीन अनोखे और रहस्यमयी मंदिरों के बारे में.
करणी माता मंदिर राजस्थान
राजस्थान अपनी पुरानी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर भी अपनी अनोखी मान्यताओं के कारण काफी प्रसिद्ध है. यह मंदिर माता करणी को समर्पित है, जिन्हें देवी दुर्गा का रूप माना जाता है.

यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. मंदिर की सबसे खास बात यहां रहने वाले हजारों चूहे हैं. मान्यता है कि मंदिर परिसर में करीब 25 हजार से अधिक चूहे रहते हैं. इसी वजह से यह मंदिर लोगों के लिए आज भी रहस्य और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
हनुमंता मंदिर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित हनुमंता मंदिर अपनी अलग तरह की मान्यताओं के लिए जाना जाता है. यहां स्थानीय लोग भगवान हनुमान को ‘डॉक्टर हनुमान’ के रूप में भी पूजते हैं.

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मंदिर में आकर हनुमान जी से प्रार्थना करने पर बीमारियों और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है. इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं.
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है. मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं. श्रद्धालु यहां अपनी आस्था के अनुसार बाल भी दान करते हैं.

मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति पर दिखने वाले बाल प्राकृतिक हैं और कभी आपस में उलझते नहीं हैं. इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि मूर्ति के पास कान लगाने पर समुद्र की लहरों जैसी आवाज सुनाई देती है.