Navratri 2026: मूर्ति स्थापना से पहले कर लें ये 5 काम, नवरात्रि में नहीं होगी भागदौड़

Navratri 2026 Murti Sthapana Preparatio: नवरात्रि शुरू होते ही कई काम करने होते हैं, जिन्हें एक साथ कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको नवरात्रि से जुड़े कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप मूर्ति स्थापना से पहले कर लेते हैं, तो शारदीय नवरात्रि के दौरान ज्यादा काम नह करना पड़ेगा.
Navratri 2026

नवरात्रि 2026

Essential Navratri Puja Preparation Tips: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. देशभर के लोग मां दुर्गा की स्थापना में जुटे हुए हैं. नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर उनके नौ रूपों की बड़े ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि इन नौ दिनों तक अगर कोई भी भक्त माता रानी की उपासना करता है, तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति बन रहती है.

नवरात्रि शुरू होते ही कई काम करने होते हैं, जिन्हें एक साथ कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको नवरात्रि से जुड़े कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप मूर्ति स्थापना से पहले कर लेते हैं, तो शारदीय नवरात्रि के दौरान ज्यादा काम नह करना पड़ेगा.

पूजा स्थल की सफाई कर लें

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लें. खासतौर पर जहां मूर्ति स्थापित करनी है, उस जगह को अच्छे से साफ करें. मंदिर, पूजा की चौकी और उसके आसपास की जगह को धोकर साफ कर लें और पूजा का सारा सामान एक जगह पर रख लें.

माता की चौकी पहले से तैयार रखें

माता की चौकी के लिए साफ कपड़ा, चुनरी और सजावट का सामान पहले ही निकाल कर रख लें. अगर आप फूल या बंदनवार से सजावट करना चाहते हैं, तो उनका सामान भी पहले से ही खरीद लें.

पूजा की थाली सजा लें

पूजा के दिन हर चीज को अलग-अलग ढूंढने से अच्छा है कि आप पूजा की थाली पहले ही तैयार कर लें. उसमें रोली, चावल, दीया, कपूर, मौली और दूसरी जरूरी चीजें रख लें.

कलश और पूजा के सामान की लिस्ट बनाएं

कलश, नारियल, आम के पत्ते, जौ और दूसरी जरूरी चीजों की एक लिस्ट बना लें. जो सामान घर में है, उसे अलग रख दें और जो नहीं है उसे बाजार से पहले ही ले आएं.

ये भी पढ़ें-Navratri 2026: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी नवरात्रि, जानें कब होगी घटस्थापना और दुर्गा अष्टमी

फूल-माला का इंतजाम पहले से करें

नवरात्रि में पूजा और सजावट के लिए फूलों की बहुत जरूरत होती है. आप ताजे फूलों के साथ-साथ कृत्रिम फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आखिरी समय में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.

ज़रूर पढ़ें