Navratri Diet: नवरात्रि के व्रत में खाएं ये 4 फल, दिनभर बॉडी रहेगी एनर्जेटिक

Healthy Fruits For Vrat: उपवास के समय कई लोग हैं, जिन्‍हे बेहद कमजाेरी होने लगती है. यदि आप भी उपवास करते समय कमजोरी महसूस करते हैं तो आप दिन में हर एक से 2 घंटे के बीच 1 या 2 फलों का सेवन करें.
Eat these 4 fruits during Navratri.

नवरात्रि में खाएं ये 4 फल

Navratri Fasting Energy Fruits: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के उपवास शुरू होने जा रहे हैं. इस दौरान कई लाेग 9 दिनों तक माता रानी का उपवास रखते हैं. इन 9 दिनों के उपवास के समय कई लोग हैं, जिन्‍हे बेहद कमजाेरी होने लगती है. यदि आप भी उपवास करते समय कमजोरी महसूस करते हैं तो आप दिन में हर एक से 2 घंटे के बीच 1 या 2 फलों का सेवन करें. इन फलों को खाने से आपके शरीर में कमजोरी महसूर नहीं होगी और थकान भी दूर रहेगी.

वहीं इसके साथ ही शरीर में पर्याप्‍त मात्रा में पानी भी मिलेगा. तो इस पूरे लेख में जानिए ऐसे फलों के बारे में जिससे आपको अपवास के दौरान खाने से शारीरिक कमजोरी महसूस नहीं होगी और शरीर में एनर्जी भरपूर रहेगी.

सेब

नवरात्रि के खास मौके पर उपवास के दौरान सेब का सेवन करें. सेब खाने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा. इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट भी रहता है, जिसमे शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर पूरी तरह से एनर्जेटिक बना रहता है. अगर आप नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का उपवास करते हैं तो सेब का सेवन जरुर से करें.

ब्लूबेरी

नवरात्रि के उपवास में ब्लूबेरी का सेवन भी बेहद अच्‍छा माना जाता है. ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसमें भीतर पानी की मात्रा भी अच्‍छी तरह से मौजूद होती है. अगर आप उपवास के दौरान एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो आप ब्लूबेरी का सेवन अपने आहार में शामिल करें. इस फर को खाने से आपको अच्‍छा महसूस होगा इसके अलावा कई शारीरिक समस्‍याओं से भी दूर रहेंगे.

संतरा

नवरात्रि में संतरे के सेवन से व‍िटामिन सी की कमी पूरी होती है. इसके सेवन से आप शरीर को बेहद दुरुस्‍त बना सकते हैं. संतरे में पानी और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपको उपवास के दौरान पूरे दिन हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. अगर आप नवरात्रि में उपवास रख रहे हैं तो संतरा आप जरुर से खाएं.

प्‍लम

उपवास के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इस समय आपका शरीर हाइड्रेट रखने के लिए आप प्‍लम का सेवन कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी बॉडी को एनर्जी देने में मदद करते हैं. इसके सेवन से आपको शरीर‍िक कमजोरी महसूस नहीं होगी. यदि आप उपवास में शरीर को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो प्‍लम का सेवन जरुर करें.

ये भी पढे़ं- Navratri 2026: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 8 काम, नहीं तो मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज!

ज़रूर पढ़ें