Shani Vakri 2026: अक्टूबर में 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, शनि की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shani Vakri October 2026: ज्योतिष के अनुसार शनि 26 जुलाई 2026 को वक्री हुए थे और 11 दिसंबर 2026 को सीधी चाल में आएंगे. यानी करीब 138 दिनों तक शनि उल्टी चाल में रहेंगे. इसलिए पूरे अक्टूबर में शनि की वक्री चाल का असर बना रहेगा.
Shani Vakri 2026

शनि वक्री 2026

Shani Vakri October 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मों का फल देने वाला और न्याय करने वाला ग्रह माना जाता है. शनि की चाल बदलने से सभी राशियों पर असर पड़ता है. अक्टूबर 2026 में शनि मीन राशि में उल्टी चाल चल रहे होंगे. इस समय 3 राशियों के लोगों को पैसों, नौकरी और परिवार के मामलों में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी. वहीं बुध की वक्री चाल से भी कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

शनि कब तक वक्री रहेंगे?

ज्योतिष के अनुसार शनि 26 जुलाई 2026 को वक्री हुए थे और 11 दिसंबर 2026 को सीधी चाल में आएंगे. यानी करीब 138 दिनों तक शनि उल्टी चाल में रहेंगे. इसलिए पूरे अक्टूबर में शनि की वक्री चाल का असर बना रहेगा. वक्री का मातलब है कि धरती से देखन पर ग्रह पीछे की ओर जाता हुआ दिखाई देता है.

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को अक्टूबर में अपनी सेहत और बड़े फैसलों को लेकर सावधान रहना होगा. पैसे से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है, इसलिए बात करते समय शांत रहें. नौकरी में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें.

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं. इस दौरान आपको पैसों के मामले में बहुत सोच-समझकर चलना होगा. पुराने कर्ज और निवेश को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें. खर्चे बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है. ऑफिस में मेहनत करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट मिलने में देरी हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को रिश्तों और करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. अचानक पैसा मिलने पर तुरंत कोई फैसला न लें. परिवार में गुस्सा करने से बचें और खुद पर भरोसा बनाए रखें. किसी करीबी के नाराज होने से मन परेशान ही सकता है.

ये भी पढ़ें-Ketu Nakshatra Parivartan: 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

शनि के लिए करें ये उपाय

शनि की वक्री चाल के दौरान शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा माना जाता है. शनिवर को तिल का तेल, काली उड़द, काले कपड़े और जौ का दान करें. वहीं जरू रतमंद लोगों की मदद निस्वार्थ भाव से करें.

ज़रूर पढ़ें