Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को होगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, क्‍या भारत में दिखाई देगा? जानिए कैसा होगा ग्रहण

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्‍गुन अमावस्‍या यानी 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद लगने वाला है.
Surya Grahan 2026

सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगाने वाला है और कहा दिखाई देगा इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल मन में चल रहे हैं. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्‍गुन अमावस्‍या यानी 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद लगने वाला है. ये सूर्य ग्र‍हण वलयाकार दिखाई देगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है.

क्‍या रहेगा सूर्य ग्रहण का समय?

  • सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू हाेगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्‍त होगा. हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन रिंग ऑफ फायर दुनिया के कई हिस्‍सों में दिखाई देगा. जानिए इस सूर्य ग्रहण को कैसे और कहा लाइव देखा जा सकता है.

आसमान में दिखाई देगा रिंग ऑफ फायर

  • इस सूर्य ग्रहण को इसलिए खास माना जाता है क्‍योंकि यहां चंद्रमा सूर्य और पृथ्‍वी के बीच से गुजरता है, लेकिन इस समय चंद्रमा पृथ्‍वी से सबसे दूर होता है, यही कारण है कि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढ़क नहीं पाता, जिससे सूर्य के चारों तरफ एक चमकदार आग के छल्‍ले जैसा नजारा बनता है, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.

कहा दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण (रिंग ऑफ फायर) केवल अंटार्कटिका में ही दिखाई देगा. इसके अलावा आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, लेसोथो,चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स में दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण को कैसे देखें?

  • वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण को कही भी नंगी आंखो से नहीं देखना चाहिए. यह बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से आंखों को भारी नुकसान हो सकता है.
  • सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्‍पेशल सोलर फिल्‍टर ग्‍लास या प्रोटेक्टिव टूल्‍स का इस्‍तेमाल करना सही माना जाता है. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्‍टर का प्रयोग करना बेहद जरुरी होता है.
  • भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, लेकिन आप टेक्नोलॉजी की मदद से इसको लाइव देख सकते हैं. खासकर NASA सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की लाइव स्‍ट्रीमिंग करता है, ऐसे में आप 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण का नासा से लाइव स्‍ट्रीम हो सकता है.

ये भी पढे़ं- Mahashivratri 2026 Samagri: इन 3 चीजों के बिना अधूरी है महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा, आज ही लें आएं घर

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें