लगातार तीन हार के बाद CSK के लिए खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेवीस ने इंजरी के बाद वापसी के संकेत दे दिए हैं. बता दें, दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ब्रेवीस आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे.
CSK

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा हैं. अब तक खेले गए 3 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई को अब अपना अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले सीएसके के खेमे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं, जिसमें स्टार खिलाड़ी के इंजरी से वापसी के संकेत दिए गए हैं.

किस स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी?

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेवीस ने इंजरी के बाद वापसी के संकेत दे दिए हैं. बता दें, दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ब्रेवीस आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआती 3 मुकाबलों में टीम से बाहर रहना पड़ा. हाल ही में टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि ब्रेवीस की रिकवरी अच्छी चल रही है और उम्मीद है कि वे जल्द ही प्लेइंग 11 के साथ जुड़ेंगे. फ्लेमिंग के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि ब्रेवीस दिल्ली के खिलाफ आगामी मैच में सीएसके के लिए वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में PSL की फिर हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बोले- तकिया और कंबल लाकर…

ब्रेवीस ने दिए संकेत

बता दें, चेन्नई में हाल ही में एक इवेंट हुआ, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेवीस एक साथ नजर आए. इस दौरान जब ब्रेवीस से फैंस को कोई मैसेज देने को कहा गया, तो उन्होंने कहा कि 11 तारीख को मिलते हैं…हर मैच में, हर जगह जहां हम खेलेंगे. उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वह सीएसके की प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें