भारत के खिलाफ शतक जड़कर एलिसा हीली ने लिया ODI से संन्यास, शानदार अंदाज में कहा अलविदा

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हिली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
Alyssa Healy

एलिसा हीली

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हिली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले के बाद उन्होंने इस फॉर्मैट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. खास बात यह है कि हिली ने अपने इस रिटायरमेंट मैच में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

एलिसा हिली ने जड़ा शतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर कंगारू टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत करने आई कपतं एलिसा हिली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. पारी की शुरुआत से ही उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए थे और चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ा. इस मैच में हिली ने 158 रन की शतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाहर होने पर रिपोर्टर ने कप्तान आगा से किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

3-0 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हिली ने जनवरी में ही एलान कर दिया था कि भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के बाद वह इस फॉर्मैट से संन्यास ले लेंगी. हिली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली है. इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. बता दें एलिसा अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला 6 मार्च को भारत के खिलाफ खेलेंगी.

एलिसा हिली वनडे करियर

ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली के वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मैट में 123 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3,777 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले. इसके अलावा बतौर विकेटकीपर उन्होंने इस फॉर्मैट में 85 कैच पकड़े.

ज़रूर पढ़ें