Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में खत्म किया 28 साल का सूखा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Mirabai Chanu Wins Silver: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.
Mirabai Chanu

मीराबाई चानू

Mirabai Chanu Wins Silver: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. चानू ने 49 किग्रा केटेगरी के सेमीफाइनल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया. चानू ने महिलाओं की 49किलोग्राम स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83, 85 और 87 किलो वजन उठाया. इसी के साथ भारत ने करीब 28 साल बार एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है.

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में यह चानू का पहला मेडल है. वहीं, डेमोक्रेटिक रिरिपब्लिक ऑफ कोरिया की री सोंग-गम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू सभी इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग इवेंट्स में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं.

28 साल का सूखा किया खत्म

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में पदक का सूखा खत्म कर दिया है. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद वह एशियन गेम्स के वेटलिफ्टिंग इवेंट में पदक जीतने वाली दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं. बता दें, चानू ने पहले मल्लेश्वरी ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीता था. कर्णम मल्लेश्वरी ने एशियन गेम्स में दो बार सिल्वर मेडल जीते हैं.

1994 में उन्होंने हिरोशिमा एशियन गेम्स में 54 किग्रा वर्ग में पदक जीता था. इसके बाद 1998 में उन्होंने बैंकॉक में आयोजित एशियन गेम्स में 63 किग्रा वर्ग केटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था. अब 28 साल बाद मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीत लिया है.

ज़रूर पढ़ें