Asian Games 2026: भारत से मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी हेड कोच का बड़ा बयान, बोले-अगर हमे उनके खिलाफ…
माइक हेसन
Pakistan Head Coach Statement: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी. भारतीय टीम भी इसी दिन अपना पहला मुकाबला खेलेगी. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि क्वार्टर-फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत किस से होगी. एशियन गेम्स में पाकिस्तान के मुकाबले से पहले उनके हेड कोच माइक हेसन ने भारत के साथ संभावित मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर हमारा भारत से सामना होता है तो हम उन पर दबाव डालेंगे.
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन से क्या कहा?
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान मेंस टीम का सामना कभी भी नहीं हुआ है, लेकिन इस बार सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है. दोनों टीमों को 28 सितंबर को क्वार्टर-फाइनल में अपना-अपना मुकाबला खेलना है. ऐसे में 1 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि अगर उनका भारत से सामना होता है तो वह टीम इंडिया पर दबाव डालेंगे.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की जेल में गुजरेगी इस क्रिकेटर की सारी जिंदगी! रेप के दो मामलों में सुनाई जाएगी सजा
भारत पर डालेंगे दबाव
जियो न्यूज ने पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन का हवाला देते हुए लिखा, ”हम एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं, अगर हमारा भारत से सामना होता है तो हम निश्चित रूप से उनके ऊपर दबाव डालेंगे जैसा हमने एशिया कप के फाइनल में किया था.” क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना पूल बी की विनर टीम से होगा. इस पूल में मलेशिया, ओमान और हांगकांग है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हेसन ने आगे कहा कि वह अभी बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं. अभी उनका पूरा फोकस क्वार्टर-फाइनल में जीत दर्ज करने में हैं.
साहिबजादा फरहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स 2026 के लिए साहिबजादा फरहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. साहिबजादा को लेकर हेड कोच ने कहा कि उनके पास कप्तानी का अनुभव हासिल करने का ये अच्छा मौका है. उन्होंने यह भी साफ किया कि साहिबजादा की भूमिका से पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर भविष्य की योजनाओं पर फैसला नहीं लिया जाएगा. कप्तानी का फैसला पीसीबी चेयरमैन और चयन समिति ही लेगी.