Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में चीन की खिलाड़ी से हारीं पीवी सिंधु, स्क्वैश में मिले दो सिल्वर
अभय सिंह, अनाहत सिंह और पीवी सिंधु
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में रविवार 27 सितंबर को भारत को बैडमिंटन में बड़ा झटका लगा है. एशियन गेम्स में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधू से पदक जीतने की उम्मीद थी. हालांकि, ये पूरी नहीं हो सकी. विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को चीन की चेन युफेई से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं, भारत को स्क्वैश स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल मिले हैं. अनाहत सिंह और अभय सिंह ने अपने-अपने सिंगल्स वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए रजत पदक जीता.
क्वार्टर फाइनल में हारीं पीवी सिंधु
एशियन गेम्स 2026 में विमेंस बैडमिंटन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा. बैडमिंटन में भारत को सिंधु से पदक की सबसे बड़ी उम्मीद थीं. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु का समान चीन की चेन युफेई से हुआ जहां पहला गेम सिंधु ने अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद चीन की खिलाड़ी ने अगले दो गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में सिंधु को चेन से 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा.
Asian Games: PV Sindhu, Unnati Hooda bow out, India’s badminton individual medal hopes end Read @ANI Story I https://t.co/tQNcGic8n8 #AsianGames2026 #PVSindhu #UnnatiHooda #Badminton https://t.co/jyPwwC3vRD
— ANI Digital (@ani_digital) September 27, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम की सेमीफाइनल में एंट्री, जापान को 2-0 से रौंदा
स्क्वैश में अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर
वहीं, स्क्वैश में भारत की स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत लिया है. विमेंस सिंगल्स के फाइनल में अनाहत को शिवसांगरी सुब्रमण्यम से 11-4, 11-4 और 11-7 से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा. बता दें, अनाहत एशियन गेम्स में स्क्वैश के विमेंस सिंगल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बन गईं थीं.
Indian squash player Anahat Singh won the silver medal in the women’s singles squash event at the Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya, Japan, after losing the final to Malaysia’s Sivasangari Subramaniam. https://t.co/cXihEthRCE
— ANI (@ANI) September 27, 2026
अभय ने भी जीता सिल्वर
वहीं, स्क्वैश में ही भारत ने एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. मेंस सिंगल्स के फाइनल में अभय को मलेशिया के खिलाड़ी एनजी ईन योउ से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है. अभय एशियन गेम्स में स्क्वैश में भारत के लिए सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.