Asian Games 2026: पाकिस्तान के लिए फिर ‘काल’ बने तिलक वर्मा, बल्ले से बरपाया कहर, जड़ी तूफानी फिफ्टी
तिलक वर्मा
Tilak Varma: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो और तिलक वर्मा का बल्ला खामोश हो, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है. एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने बल्ले से दम दिखाया है. गोल्ड मेडल मैच में तिलक ने 22 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अपनी इस तूफानी अर्धशतकीय पारी के दमपर तिलक ने भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
पाकिस्तान के खिलाफ गरजा तिलक वर्मा का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में तिलक वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने इसी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
5⃣1⃣* runs from 2⃣2⃣ balls 🫡 Tilak Varma with a rapid impact boosting #TeamIndia’s total 🔥🔥 Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj #AsianGames | @TilakV9 https://t.co/3xMfGlQapG
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ टी2- इंटरनेशनल में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उन्होंने पाक टीम के खिलाफ अब तक खेली गई 5 पारियों में 206 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 103 का रहा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 138.25 का है. पांच पारियों में तिलक के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें 12 चौके और 12 छक्के शामिल हैं.
शिवम दुबे के साथ जोड़े 62 रन
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में तिलक वर्मा ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत की पारी को मजबूती दी और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया. तिलक और दुबे के बीच छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई. यह पांच या उससे ज्यादा टीमों वाले टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही.