बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस मैच से किया तौबा

Border-Gavaskar Trophy: भारत दौरे पर अगली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच न खेलने का बड़ा फैसला किया है.
Australia Test Team

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया को अगले साल जनवरी-फरवरी में भारत दौरे पर आना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है. ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी. इस आगामी टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच न खेलने का फैसला किया है.

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि टीम भारत में टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी. बता दें, टीमें बड़ी सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों से रूबरू होने के लिए प्रैक्टिस मैच खेलती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया भारत को उनके घर में ही फंसाने के लिए कुछ अलग प्लान कर रहा है.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर-शमी OUT, रोहित-कोहली ने IN…2027 वर्ल्ड कप के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया

क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कोच?

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि टीम को लगता है कि उसके पास इन परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय रहेगा. उन्होंने कह कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा और उनका पूरा फोकस लोकेशन पर रहेगा. हेड कोच के मुताबिक टीम के पास तैयारी के लिए कुछ विकल्प हैं , क्योंकि टीम पहले यूएई का दौरा कर चुकी है और पिछली बार भारत के दौरे से पहले बेंगलुरू भी गई थी. तैयारियों के ढांचे पर काम किया जा रहा है.

साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे टूर गेम

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरों पर लोकल टीमों के खिलाफ टूर गेम खेलेगा. लेकिन भारत के खिलाफ उनका कुछ अलग प्लान है. 2023 के भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेंगलुरू के पास अलूर में अपना कैंप लगाया था. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया प्री-सीरीज कैंप के लिए एक अशी जगह ढूंढ रहा है, जहां वह खुद को तैयार कर सके. बता दें, ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में इस बार कंगारू टीम बीजीटी को अपने नाम करना चाहेगी.

ज़रूर पढ़ें