‘सुबह का भूला अगर…’, ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी पर अक्षर पटेल का मजेदार रिएक्शन, Video
अक्षर पटेल और ऋषभ पंत
Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की करीब 2 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी हो गई है. आगामी आईपीएल सीजन में पंत अब अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. ट्रेड फाइनल होने के बाद ऋषभ ने अक्षर पटेल को फोन किया था, लेकिन अक्षर ने उनका फोन नहीं उठाया. अब डीसी कप्तान अक्षर पटेल ने मजेदार अंदाज में पंत का स्वागत किया है.
अक्षर ने नहीं उठाया पंत का फोन
दरअसल आईपीएल के हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा खुलासा किया है. इस वीडियो में अक्षर ने बताया कि ट्रेड डील पक्की होने के बाद ऋषभ पंत ने उन्हें बार-बार कॉल किया था. लेकिन अक्षर अपने बच्चे के साथ समय बिता रहे थे इसलिए उन्होंने कॉल नहीं उठाया. फिर रात को जब उनका बच्चा सो गया, तो उन्होंने पंत को वापस फ़ोन किया और पूछा, ‘क्या हुआ, कोई ज़रूरी बात है?’
Bapu's privacy lasted exactly for two seasons 😭💙 pic.twitter.com/f1Xooz6QDV
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 24, 2026
यह भी पढ़ें: LSG छोड़ दिल्ली पहुंचे ऋषभ पंत तो हो गया करोड़ों का नुकसान, अब मिलेगी इतनी सैलरी
अक्षर ने दिया मजेदार रिएक्शन
जवाब में पंत ने कहा, ‘भाई, पक्का हो गया है, मैं वापस आ रहा हूं.’ तो हां, हमारी पहली बातचीत ऐसी ही थी. हमने आम बातचीत की. ‘चलो, आख़िरकार तुम वापस आ रहे हो.’ ऋषभ की वापसी पर अक्षर ने मजेदार रिएक्शन देते हुए कहा,’सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते.’ यह बात मेरे मन में थी, लेकिन मैंने उससे कही नहीं. मेरा प्यार ही इतना है, उसके लिए, जो उसे दिल्ली में वापस खींच लाया.
2 सीजन बाद DC से वापस जुड़े पंत
आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि LSG के साथ पंत का सफर काफी निराशाजनक रहा. लगातार दो कमजोर सीजन के बाद LSG मैनेजमेंट ने पंत को रिलीज करने का फैसला किया. बता दें, 2016 से 2024 तक पंत डीसी का ही हिस्सा रहे हैं. अब एक बार फिर वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं.