ICC Ranking में बड़ा फेरबदल, गिल ने कोहली को पछाड़ा, बुमराह के साथ टॉप पर पहुंचे मैट हेनरी
आईसीसी रैंकिंग
ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है. इसी के साथ गिल ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. वहीं टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.
ICC रैंकिंग में शुभमन गिल को हुआ फायदा
आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है. वह तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर आ गए हैं. मौजूदा रैंकिंग में गिल न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं. वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. 791 रेटिंग पॉइंट्स के साथ गिल दूसरे नंबर पर हैं. जबकि 768 पॉइंट के साथ विराट कोहली तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं.
🔝🔝🔝 pic.twitter.com/1zUuyWUS9C
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 24, 2026
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में गेंदबाजी की नई क्वीन बनीं श्री चरणी, नंबर-1 पर किया कब्जा
ईशान किशन को हुआ फायदा
आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी फायदा हुआ है. ईशान 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें पायदान पर पहुंच गए हैं. ताजा रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के तीन बल्लेबाज सुमार हैं, जिसमें दूसरे नंबर पर शुभमन गिल, तीसरे पर विराट कोहली और चौथे पर रोहित शर्मा बने हुए हैं. इसके अलावा केएल राहुल कुछ स्थान नीचे खिसकर 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
इसके अलावा तीन भारतीय गेंदबाजों को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 16 स्थान की छलांग लगाकर 22 वें नंबर पर पहुंच गए हैं. प्रसिध कृष्ण को 34 स्थान का फायदा हुआ है. वह अब 58वें नंबर पर हैं. जबकि स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर 71वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
बुमराह के साथ टॉप पर पहुंचे मैट हेनरी
टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी, भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की थी. जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला.