IPL 2026 से पहले BCCI का फैंस को बड़ा तोहफा, फैन पार्क के लिए 15 शहरों की लिस्ट की जारी

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए फैन पार्क का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई हर साल आईपीएल फैंस के लिए आईपीएल फैन पार्क का आयोजन करता है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. नए सीजन की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. बता दें, हर साल की तरह बोर्ड ने फैंस के लिए फैन पार्क का इंतजाम किया है, जहां आप बिना टिकट फ्री में बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

BCCI ने किया फैन पार्क का ऐलान

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए फैन पार्क का ऐलान कर दिया है. बता दें, बीसीसीआई हर साल आईपीएल फैंस के लिए आईपीएल फैन पार्क का आयोजन करता है, जहां फैंस बिना टिकट के बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैचों का लुत्फ़ उठाते हैं. वो भी फ्री में. बॉर्ड ने फैन पार्क के लिए शहरों की लिस्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि फैन पार्क का आयोजन तीन वीकेंड में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: राहुल-पृथ्वी ओपनर, मिलर-स्टार्क भी दिखाएंगे दम, ऐसी हो सकती है DC की संभावित प्लेइंग 11

किन शहरों में होगा फैन पार्क का आयोजन?

बता दें, आईपीएल 2026 के पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के कुल 15 शहरों में फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा. आईपीएल 2026 के फैन पार्क शेड्यूल के मुताबिक, पहले हफ्ते में 28 और 29 मार्च को रोहतक, भोपाल, तुमकुरु, नागपुर और कृष्णा नगर में आयोजन होगा. दूसरे हफ्ते यानी 4 और 5 अप्रैल को मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर में फैंस इस खास अनुभव का हिस्सा बन सकेंगे. वहीं तीसरे हफ्ते में 11 और 12 अप्रैल को मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयमबटूर और राउरकेला में भी फैन पार्क लगाए जाएंगे, जहां क्रिकेट प्रेमी लाइव मैच का रोमांच बड़े स्क्रीन पर एक साथ देख सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें