2027 ODI वर्ल्‍डकप खेलेंगे रोह‍ित शर्मा? BCCI की रिव्यू मीटिंग में हिटमैन के भविष्य को लेकर हुआ बड़ा फैसला

BCCI Review Meeting: मुंबई में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग मुंबई में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर समेत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे. इसी के साथ इस बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है.
Rohit Sharma

रोहित शर्मा

BCCI Review Meeting: बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में हो गई है. गुरुवार को हुई इस मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर समेत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे. वहीं, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस मीटिंग के बाद भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो गई है.

BCCI सचिव ने मीडिया से की बात

मुंबई में हुई इस मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात की. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह रिव्यू मीटिंग अचानक तय हुई थी, इसी वजह से पर्सनल कारणों के चलते अजीत अगरकर इस बैठक में शामिल नहीं हो सके. इसके अलावा बीसीसीआई सचिव ने कहा कि खिलाड़ियों का बार-बार चोटिल होना चिंता का विषय है, इसके लिए हमें उचित कदम उठाने होंगे. साथ ही सैकिया ने रोहित शर्मा के भविष्य पर हो रही चर्चाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

यह भी पढ़ें: टीम में वापसी के लिए BCCI ने हार्दिक पंड्या के सामने रखी शर्त? बताया कमबैक का रास्ता

टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फिटनेस पर रहा फोकस

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने चर्चा में हिस्सा लिया. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और उनकी फिटनेस के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों पर फोकस रहा. माना जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया जल्द ही इस मीटिंग में हुई बातचीत की डिटेल्स शेयर कर सकते हैं.

रोहित शर्मा के भविष्य पर हुआ फैसला

इस मीटिंग से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रिव्यू मीटिंग में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है. इंग्लैंड दौरे पर हिटमैन के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि वह शानदार खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें. सैकिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अटकलें लगाई जा रही थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से रोहित शर्मा को बाहर किया जा सकता है. बीसीसीआई सचिव के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे और वह फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें