बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, 15 साल का शानदार करियर अचानक किया खत्म

Ben Stokes: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना का ऐलान कर दिया है.
Ben Stokes

बेन स्टोक्स

Ben Stokes: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना का ऐलान कर दिया है. स्टोक्स ने अपने 15 साल लंबे क्रिकेट करियर पर अचानक विराम लगाने का फैसला लेकर हर किसी को हैरान कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान

इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. बता दें, स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के बाद अपने 15 साल लंबे करियर का अंत कर देंगे. रविवार 28 जून को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है.

इंग्लैंड की जीत में निभाई अहम भूमिका

स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की कुछ सबसे यादगार जीतों में अहम भूमिका निभाई है. वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ले में नाबाद 135 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, साल 2016 में स्टोक्स ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. इस दौरान उन्होंने 258 रन बनाए थे.

दूसरे टेस्ट से हुए थे बाहर

बता दें, हाल ही में लंदन के एक नाइटक्लब में हुए विवाद की जांच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासहीनता के मामले में स्टोक्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया था, जिसके बाद उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे.

हालांकि, सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने कप्तान के रूप में टीम में वापसी की. लेकिन इस मैच के चौथे दिन के खेल से पहले अपने साथी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संमयास लेने की जानकारी दी. इसके अलावा इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर स्टोक्स का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

ज़रूर पढ़ें