बेन स्टोक्स से छिनेगी टेस्ट कप्तानी? नाइट क्लब में मारपीट के बाद ECB ले सकता है बड़ा एक्शन
बेन स्टोक्स
Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में हुए मारपीट के मामले को लेकर जांच के दायरे में आ गए हैं. इस घटना के सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम पर लागू आधी रात के कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था.
नाइटक्लब में हुआ था झगड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह झगड़ा इंग्लिश प्रीमियरशिप क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी से जुड़ा हुआ था. खबरों की माने तो उस खिलाड़ी ने इंग्लैंड तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की, इस दौरान बीच-बचाव करने पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा गार्ड को मुक्का लग गया. इस झगड़े में सुरक्षा कर्मी को चोट लग गई और उसे टांके लगवाने पड़े. हालांकि शुरुआती जानकारी में दावा किया गया कि स्टोक्स और एटकिंसन ने इस झगड़े को शुरू नहीं किया था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें ECB ने क्यों लिया यह फैसला
कप्तानी से हटाए जा सकते हैं बेन स्टोक्स
इस विवाद के सामने आने के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दोषी पाए जाने पर बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है. बोर्ड उन्हें कप्तानी से हटा साकता है साथ ही अगले टेस्ट मैच या पूरी सीरीज से भी उन्हें बाहर किया जा सकता है.
NEW: Ben Stokes' future as England Test captain is in doubt after it was announced that he and Gus Atkinson are being investigated by the ECB for an undisclosed "incident" at a nightclub in the early hours of Monday morning.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 8, 2026
It is understood neither Stokes nor Atkinson were hurt… pic.twitter.com/im6wwApqL3
क्रिकेटर्स की नहीं कोई गलती
एक सूत्र ने इंग्लिश मीडिया से बताया कि,’यह पूरा विवाद सारासेन्स के खिलाड़ी के वजह से शुरू हुआ था. उसकी पहले से भी छवि ऐसी रही है. मैं नहीं चाहूंगा कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को इस झगड़े के कारण अपनी कप्तानी गांवनी पड़े.’
इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 8 जून को एक बयान जारी कर कहा,’लॉर्ड्स टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह विवाद हुआ. हम जांच कर रहे हैं और मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए समय से टीम की घोषणा की जाएगी.