4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, चोटिल अर्शदीप की वजह से मिला मौका
भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar Kumar Returns Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण बोर्ड ने अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है. भुवी करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री
दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक आधिकारिक मीडिया एजवाइजरी जारी कर भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी का ऐलान किया है. बोर्ड की रिलीज के मुताबिक, हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे. गेंदबाजी करने वाले उनके कंधे पर चोट लगी है. अर्शदीप की चोट को ध्यान में रखते हुए ही भुवी को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, आखिरी टी20 में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं इसपर आखिरी फैसल मैच से ठीक पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी को देखकर लिया जाएगा.
🚨 News 🚨 Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I. More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU #INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हो गई गलती
टीम इंडिया को मिली मजबूती
भुवनेश्वर कुमार की एंट्री से टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक को और मजबूती मिल गई है. भुवी अपनी स्विंग और डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते है. बता दें, भुवी की लगभग 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. इससे पहले 2022 में उन्होंने भारत के लिए कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. अब एक बार फिर वह भारतीय जर्सी में अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार.