लगातार 2 हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है इंडिया ए की टीम? जानें क्या है समीकरण

India A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए सीरीज में इंडिया ए की राह मुश्किल जरूर हो गई है, लेकिन फाइनल का टिकट अभी भी उनके हाथ से पूरी तरह नहीं निकला है.
India A

India A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए सीरीज में इंडिया ए की राह मुश्किल जरूर हो गई है, लेकिन फाइनल का टिकट अभी भी उनके हाथ से पूरी तरह नहीं निकला है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने श्रीलंका ए को पहले मैच में हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद उन्हें बैक टू बैक दो मैच हारने पड़े. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है…

तीन मैचों में मिली एक जीत

दरअसल श्रीलंका की सरजमीं पर जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज में इंडिया ए की टीम ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच में उन्हें जीत मिली है. पहले मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते श्रीलंका ए को बुरी तरह हराया था. इसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में भारत को डीएलएस की वजह से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, तीसरे मुकाबले में भारत को मेजबान श्रीलंका के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. अब इंडिया ए का सिर्फ एक मैच बाकी है, जिसे जीत कर वह फाइनल में एंट्री करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर की India A में एंट्री, BCCI ने युधवीर सिंह की जगह दिया मौका

क्या है इंडिया ए के फाइनल में जानें के समीकरण?

भारतीय टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज में 3 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं 3 मैचों में से दो मैच जीतने वाली मेजबान श्रीलंका पहले पायदान पर है, जबकि अफगानिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है. अगर इंडिया ए को फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपनी आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ए को हर हाल में हराना होगा.

इसके अलावा भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाए या मामूली अंतर से जीते, ताकि बेहतर रन रेट के कारण भारत को फाइनल का टिकट मिल जाए. अगर बारिश के कारण भारत बनाम अफगानिस्तान मैच रद्द हो जाता है तो फिर भारतीय टीम फाइनल के रेस से बाहर हो जाएगी.

ज़रूर पढ़ें