राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत ए की 306 रनों की रिकॉर्डतोड़ जीत, नेपाल को 26 रनों पर किया ढेर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है. भारतीय टीम ने नेपाल को मात्र 26 रनों पर ऑलआउट कर दिया.
Asia Cup Rising Stars 2026

भारत ए और नेपाल ए

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है. 20 नवंबर 2026 को क़तर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में, भारत ने नेपाल का बड़े मार्जन से हराकर अपनी जीत का कारवां शुरू कर दिया है. रनचेज करने उतरी नेपाल की टीम भारत ने मात्र 26 रनों पर ऑलआउट कर दिया और मैच जीत लिया.

टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

इस मैच टॉस जीतकर नेपाल ए ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीए शीर्ष क्रम को जल्दी समेट दिया. जिससे भारत ए का स्कोर 11वें ओवर में 42/3 हो गया था (अभिषेक शर्मा 9, आयुष बडोनी 2, और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी की.

भारत ए की तूफानी बल्लेबाजी

आखिरी के ओवरों ने भारत ए ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 332 रनों का टारगेट सेट कर दिया. 333 रनों का पीछा करने उतीर नेपाल की टीम प्रिंस यादव (5/6) और चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा (4/16) की स्विंग और रफ्तार के सामने टिक नहीं सकी. नेपाल के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. पारी का आखिरी विकेट शाहबाज अहमद ने नंदन यादव को स्टंप आउट कराकर लिया.

बता दें कि नेपाल का 26 रनों का यह स्कोर पुरुषों के लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा/पांचवां सबसे कम स्कोर है.

भारत – पाकिस्तान मैच

भारत का अगले मैच की बात करें तो एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए का अगला मुकाबला रविवार, 22 नवंबर 2026 को पाकिस्तान ए (पाकिस्तान शाहीन्स) के खिलाफ होगा. ये रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (दोहा के स्थानीय समय दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें