गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर की India A में एंट्री, BCCI ने युधवीर सिंह की जगह दिया मौका

India A: गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने उन्हें चोटिल युधवीर सिंह के रिप्लेसमेंट के रूप में मौका दिया है.
Ashok Sharma

अशोक शर्मा (सोर्स-BCCI)

India A: श्रीलंका की सरजमीं पर जारी ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया ए की टीम दो बैक टू बैक मुकाबले हार गई है. भारत को अपने दोनों मैच गेंदबाजी की वजह से हारने पड़े. जिसके कारण टीम के लिए अब फाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है. इसी बीच टीम के तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल होकर बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया है.

गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर को भारतीय टीम में मिली जगह

दरअसल आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की इंडिया ए की टीम में एंट्री हुई है, जिन्हें युधवीर सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक मंगलवार 16 जून को ही श्रीलंका पहुंच गए हैं और वह अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. जिसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है.

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई के बाद किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? VIDEO वायरल

चोटिल हुए युधवीर सिंह

28 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोट के कारण आगामी मैचों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि युधवीर 13 जून को गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे. गेंदबाजी के समय उनके दाहिने कंधे पर तकलीफ हुई थी. इससे पहले 11 जून को फील्डिंग के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था और इसी वजह से वह पिछले कुछ मैचों में खेलते नहीं दिखे.

भारत का अगला मैच कब?

इंडिया ए को अब अपना अगला मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलना है. इस सीरीज में भारत ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक ही मैच में उन्हें जीत मिली है. श्रीलंका के खिलाफ हारने के बाद भारत के लिए फाइनल का रास्ता और मुश्किल हो गया है. हालांकि आगामी मैच में अगर इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान ए को बुरी तरह हरा देती है तो वह फाइनल में पहुंच सकती है.

ज़रूर पढ़ें