CSK vs LSG: कौन हैं सीएसके के ‘धुरंधर’ उर्विल पटेल? लखनऊ के खिलाफ 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी
उर्विल पटेल
Who is Urvil Patel: 10 अप्रैल को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ और सीएसके के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के उर्विल पटेल ने सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल ने 13 गेंदों में 1 चौका और 7 छक्कों की मदद से फिफ्टू पूरी की. लेकिन उनका आईपीएल तक का सफर आसान नहीं था.
गुजरात के मेहसाणा में हुआ जन्म
उर्विल का जन्म 17 अक्टूबर 1998 में गुजरात के मेहसाणा में हुआ था. 27 वर्षीय उर्विल के यहां तक का सफर बिल्कुल की आसान नहीं था. गुजरात और बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले उर्विल ने पिछले सीजन यानी 2025 में चेन्नई के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सीएसके लिए खेलते हैं.
2023 में गुजरात ने खरीदा
हालांकि इससे पहले साल 2023 में गुजरात ने उर्विल को 20 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन इस टीम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उर्विल खेलने और अपना हुनर प्रदर्शन करने के लिए एकदम तैयार थे लेकिन मैदान पर वह नहीं पहुंच पाए. ये समय उर्विल के लिए आसान नहीं था. लेकिन चेन्नई में आने के बाद उर्विल की मानिए किस्मत ही पलट गई.
2024 में रहे अलसोल्ड
साल 2024 के ऑक्शन में उर्विल अलसोल्ड रहे फिर मई 2025 में चेन्नई ने उर्विल को चोटिल वंश वेदी की जगह अपना हिस्सा बनाया. चेन्नई ने उर्विल को 30 लाख रुपये की कीमत में साइन किया. 2025 के सीजन में उन्होंने 7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया. पहले ही मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 31 रन ठोक दिए. 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 28 गेंदों में टी20 शतक बनाया था.
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का धमाका, छक्कों की झड़ी लगाकर जड़ दिया ‘तिहरा शतक’