DC vs PBKS Match: पंजाब ने तोड़ा दिल्ली का दिल, तराजू पर रखे मैच को जीता, 19 ओवर में ठोके 265 रन

IPL 2026 Live Match DC vs PBKS: आईपीएल 2026 का 35 वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.
DC vs PBKS

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

IPL 2026 Match DC vs PBKS: आईपीएल 2026 का 35 वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपना दम दिखाया है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. दिल्ली की तरफ से बैटिंग करने आए केएल राहुल ने 16 चौकों और 9 छक्कों की बदौलत 152 रन की नाबाद पारी खेली और इसी के बदौलत दिल्ली ने बोर्ड पर 264 रन टांग दिए. लेकिन चेज करने उतरी पंजाब ने दिल्ली के अरमानों को तहस नहस कर दिया. प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, और शशांक सिंह की तबाड़तोड़ पारी ने 264 रनों का विशाल रन चेज पूरा कर मैच जीत लिया.

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

ज़रूर पढ़ें