क्रिकेट में अनोखा नजारा, बिना गेंद खेले ही बोल्ड हुआ बल्लेबाज, VIDEO

Deandra Dottin Bowled Out Video: विमेंस बिग बैश लीग 2026 से एक अनोखा नजारा सामने आया है जहां वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन बिना गेंद खेले ही बोल्ड हो गई है.
wbbl

विमेंस बिग बैश लीग 2026

Deandra Dottin Bowled Out Video: क्रिकेट के मैदान पर आपने अब तक बल्लेबाजों को कई तरह से आउट होते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई बल्लेबाज बिना एक भी गेंद खेले क्लीन बोल्ड हो गया हो? जी हां ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामले सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

दरअसल, विमेंस बिग बैश लीग 2026 से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है जहां वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन अजीब तरफ से आउट हो गई. डॉटिन बिना कोई गेंद खेले बोल्ड हो गईं और उन्हें मैदान छोड़ बाहर जाना पड़ा.

तय समय पर पिच पर नहीं पहुंची डिएंड्रा डॉटिन

दरअसल, यह पूरा मामला विमेंस बिग बैश लीग 2026 में जंक्शन ओवल मैदान पर ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले का है. इस मैच में 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न की टीम 15वें ओवर में 97 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो चुकी थी. इसके बाद वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. लेकिन, डॉटिन क्रीज पर पहुंचतीं ही के अंपायर ने उन्हें पिच से दूर रहने का इशारा कर दिया और बाद में उन्हे आउट करार दिया. डॉटिन तय समय पर पिच पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते उन्हें विकेट से पांच मीटर दूर खड़ा रहना पड़ा और सारा ग्लेन ने उन्हें आउट कर दिया.

क्या है नियम?

क्रिकेट में टाइम आउट का नियम है, जहां बल्लेबाज को तय समय के भीतर पहली गेंद खेलनी होती है. वहीं, बीबीएल में एक खास नियम है. यहां अगर बल्लेबाज 75 सेकंड के अंदर पहली गेंद नहीं खेलता है, तो उसे क्रीज से पांच मीटर दूर खड़ा होता होता है. इसी नियम का फायदा उठाते हुए सारा ग्लेन ने गेंद से स्टंप पर हिट कर दिया और डिएंड्रा डॉटिन बिना एक भी गेंद खेले बोल्ड हो गई, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

हालांकि, डिएंड्रा डॉटिन के अजीबोगरीब तरीके से आउट होने के बावजूद मेलबर्न रेनेगेड्स ने ये मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट ने इस मैच में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे जवाब में रेनेगेड्स ने 7 विकेट खोकर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें