टीम में वापसी के लिए BCCI ने हार्दिक पंड्या के सामने रखी शर्त? बताया कमबैक का रास्ता
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बीसीसीआई ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. ऐसे में इस आगामी आईसीसी ईवेंट से पहले भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब अपने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अलर्ट हो गया है.
खिलाड़ियों की फिटनेस पर BCCI की नजर
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले भले ही क्रिकेट फैंस की नजरें टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं, लेकिन बोर्ड का पूरा फोकस इस समय खिलाड़ियों की फिटनेस सुधारने पर है. बीते कुछ दिनों में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इंजरी का शिकार हुआ हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का है.
यह भी पढ़ें: एक महीने में ही बदल गई टीम इंडिया, 8 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, BCCI ने अचानक बदल दी आधी टीम
हार्दिक पंड्या के सामने बड़ी शर्त
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रिपोर्ट्स में तो वह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बेंगलुरू में एक घर किराए पर ले लिया है जिससे वो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के करीब रहकर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें. हालांकि, इन सब के बीच टीम मैनेजमेंट और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने उनके सामने एक शर्त रख दी है.
पंड्या के सामने बिल्कुल साफ शर्त है. अगर वह वनडे टीम में वापसी चाहते हैं और वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं तो उन्हें खुद को साबित करना होगा कि वह 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट हैं.
गंभीर-अगरकर की BCCI के साथ मीटिंग
बता दें, खिलाड़ियों की चोट और उनके रिहैब को लेकर 3 सितंबर गुरुवार को एक बड़ी रिव्यू मीटिंग होने जा रही है. इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और COE के हेड वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे. इस मीटिंग में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या जैसे अहम और सीनियर खिलाड़ियों की चोटों और अगले साल के वर्ल्ड कप के रोडमैप पर चर्चा होगी.