ENG vs PAK: पाकिस्तानी बल्लेबाज अजान अवैस के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Azan Awais: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तानी टीम 171 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
England vs Pakistan

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

Azan Awais: पाकिस्तान टेस्ट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उनकी पूरी टीम महज 171 रनों पर ही सिमट गई. इस लचर प्रदर्शन के साथ पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

पहली ही गेंद पर आउट हुए अजान अवैस

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी की टीम पहली पारी में 171 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मुकाबले की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ओली रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. इंग्लिश गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने मैच की पहली गेंद वॉबल सीम के साथ फेंकी, जिसे अजान सही से पढ़ नहीं सके और गेंद सीधे उनके पैड से जा टकराई. इसके बाद इंग्लैंड ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

अजान अवैस ने अंपायर के फैसले को दी चुनौती

इसके बाद अजान अवैस ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए DRS ले लिया. रिप्ले में साफ देखा गया कि गेंद अजान के बल्ले से नहीं लगी थी. इसके बाद बॉल ट्रॅकिंग में इम्पैक्ट से लेकर विकेट तक तीनों रेड दिखाई दिए जिसमें गेंद मिडिल स्टम्प के ऊपरी हिस्से से टकरा रही थी और तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा.

बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

पहली ही गेंद पर आउट होने के साथ अजान अवैस ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.वह टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे ओपनर बन गए हैं. उनसे पहले 1983 में मोहसिन खान भारत के खिलाफ जालंधर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे. यानी किसी पाकिस्तानी ओपनर के साथ करीब 43 साल बाद यह घटना दोबारा घटी.

ज़रूर पढ़ें