रिंकू सिंह के बर्थडे पर मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, रोमांटिक पोस्ट शेयर कर सरेआम कही दिल की बात
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
Rinku Singh’s Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज यानी 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के खास मौके पर उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने उन्हें सबसे प्यारा मैसेज भेजा है. प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंकू सिंह के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार लुटाया.
प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के लिए किया रोमांटिक पोस्ट
दरअसल रिंकू सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर अपनी और उनकी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में दोनों वाराणसी में एक मंदिर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों काफी ही सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. कपल की यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
प्रिया ने रिंकू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे RK…मेरी बस यही दुआ है कि जिंदगी में आपको वो सारी खुशियां, प्यार और कामयाबी मिले, जिसके आप सच में हकदार हैं. अपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे और आपके सारे सपने सच हों. यह आपके लिए, हमारे लिए और उन खूबसूरत यादों के लिए है जो अभी बननी बाकी हैं.

यह भी पढ़ें: जीत के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तिलक वर्मा और कुलदीप यादव, सामने आई तस्वीर
रणजी में गदर काट रहे रिंकू सिंह
अपने जन्मदिन से ठीक पहले रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. बिहार के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम के ओर से शानदार शतकीय पारी खेली. यूपी की टीम ने 85 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और 164 गेंदों में 112 रन की तूफानी पारी खेली. रिंकू की इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. उन्होंने माधव कौशिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 202 रनों की साझेदारी की. माधव ने इस मैच में 124 रनों की नाबाद पारी खेली.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 हजार से ज्यादा रन
29 साल के रिंकू सिंह ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 60 की औसत से 3,860 से ज्यादा रन बना लिए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका 10वां शतक रहा. रिंकू भारत के लिए अब तक कुल 2 वनडे और 48 टी20 मैच खेल चुके हैं.