गुजरात के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट

GT vs MI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर की इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस

GT vs MI: आईपीएल 2026 में आज सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर की इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. प्री-मैच कॉनफ्रेंस के दौरान म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित और सैंटनर अब पूरी तरह फिट हैं. रोहित अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. जबकि सैंटनर भी अब पूरी तरह से ठीक हैं. बता दें, मिचेल सैंटनर पिछले मैच में बीमारी के चलते नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, VIDEO

क्या गुजरात के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा?

हालांकि गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले भी रोहित प्रैक्टिस करते नजर आए थे, लेकिन उस मैच में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया था कि रोहित कुछ मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आज का मैच खेलेंगे या नहीं.

मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी हैं. टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 1 ही मैच में जीत दर्ज की है. लगातार हार झेलने के बाद 2 पॉइंट्स के साथ मुंबई की टीम पॉइंट टेबल पर आखिरी पायदान पर है.

ज़रूर पढ़ें