GT VS RR Qualifier 2: फाइनल के टिकट के लिए गुजरात-राजस्थान में भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

GT VS RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा.
GT VS RR Qualifier 2

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2

GT VS RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

किसका पलड़ा भारी?

क्वालीफायर-2 से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 7 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 में जीत मिली है. ऐसे में गुजरात का दबदबा साफ नजर आ रहा है. दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान के घरेलू मैदान में भी गुजरात का बोलबाला रहा है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए, जिसमें गुजरात ने 3 में जीत दर्ज की. वहीं न्यूट्रल वेन्यू में खेले गए दोनों मैच गुजरात ने ही जीते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की चमक में फीके पड़े यशस्वी जायसवाल? अंबाती रायडू ने दी RR छोड़ने की सलाह

प्लेऑफ में राजस्थान का प्रदर्शन

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स ने सातवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. इसके अलावा टीम दो बार आईपीएल फाइनल खेल चुकी है. इस दौरान वह सिर्फ एक बार 2008 में आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही. वहीं, आईपीएल 2022 के फाइनल में उन्हें गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बता दें, राजस्थान की टीम दो बार क्वालीफायर 2 और दो बार एलिमिनेटर 2 मैच हार चुकी है. राजस्थान ने अब तक कुल 12 प्लेऑफ मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 6 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा प्लेऑफ में वह कभी भी गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 उनके लिए आसान नहीं होगा.

गुजरात को क्वालीफायर 1 में मिली हार

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत नजर आई हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और जीत दर्ज की. हालांकि क्वालीफायर 1 में उन्हें खराब फील्डिंग के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनके पास एक और मौका है.

ज़रूर पढ़ें