हार्दिक पंड्या ने बेटे और Ex-Wife नताशा को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Hardik Pandya: भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को एक लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. हार्दिक ने हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को एक लग्जरी SUV कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

हार्दिक पंड्या ने गिफ्ट की कौन सी कार?

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को एक लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है. जिसकी कीमत 4 करोड़ बताई जा रही हैं, कार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें नताशा कार रिसीव करते नजर आ रही हैं. वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार के पीछे एक बैनर लगा हुआ है, जिसमें लिखा है कि पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट.

यह भी पढ़ें: IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

2024 में हुआ था दोनों का तलाक

भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक 31 मई 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे. उस वक्त दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद साल 2023 में दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी. हालांकि शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए. 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

माहिका शर्मा को कर रहे डेट

हाल ही में अब हार्दिक का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है. दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है. हार्दिक ने अपने जन्मदिन पर माहिका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. अब उन्होंने उनके नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है. हार्दिक ने हाल ही में बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उनका जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था.

ज़रूर पढ़ें