गर्लफ्रेंड महिका के लिए हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ! अगले मैच के लिए पहुंचे दिल्ली
हार्दिक पंड्या
Hardik pandya: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. लीग के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला 4 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. इस आगामी मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं.
गर्लफ्रेंड महिका के साथ दिल्ली पहुंचे हार्दिक पंड्या
दरअसल मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 4 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले के लिए मुंबई की टीम दिल्ली पहुंच गई है. लेकिन इस दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम के साथ ट्रैवल नहीं किया. पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ अलग से दिल्ली पहुंचे. सोशल मीडिया पर पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों इंद्रा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. बता दें, हार्दिक ने जब से महिका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है, तब से दोनों अक्सर साथ में ही ट्रैवल करते नजर आते हैं.
Only Cricketer with SPECIAL PERMISSION from the BCCI 🤯
— T-Celebs (@t_celebs) April 2, 2026
As per BCCI rules, players are NOT allowed to travel with their girlfriend or wife — they must travel with the team.
But Hardik Pandya has his own way — traveling with his GF, even in the team bus & private jet 😄 #IPL2026 pic.twitter.com/TEhEvKO7Rl
यह भी पढ़ें: KKR vs SRH: हैदराबाद या कोलकाता, आईपीएल में किसका पलड़ा रहा है भारी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में कई मौकों पर साथ आए नजर
बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कई मौकों पर महिका शर्मा हार्दिक पंड्या के साथ मौजूद थी. दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया. इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी महिका मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थी. इस दौरान उन्हें हार्दिक के बेटे अगस्त्य का खास ध्यान रखते हुए देखा गया.
पहले मैच में दर्ज की शानदार जीत
आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकता पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. बता दें, 2012 के बाद यह पहला मौका था जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीता था.